Thursday, 5 February 2026

अंगूर खरीदते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, नहीं निकलेगा एक भी खट्टा, जानिए ट्रिक्स


 नई दिल्ली: अंगूर हर मौसम में पसंद किए जाने वाले फलों में शामिल हैं, लेकिन अक्सर खरीदारों को यह चिंता रहती है कि अंगूर मीठा होगा या खट्टा। विशेषज्ञों के अनुसार, अंगूर की मिठास केवल उसके आकार पर नहीं, बल्कि किस्म, रंग और पकने की अवस्था पर निर्भर करती है।

विशेष रूप से, गोल अंगूर जैसे रेड ग्लोब, ब्लैक किंग और फ्लेम सीडलेस अक्सर लंबे अंगूरों की तुलना में ज्यादा मीठे पाए जाते हैं। काले और लाल अंगूरों में प्राकृतिक मिठास अधिक होती है। अंगूर खरीदते समय यह भी ध्यान दें कि फल ताजा और चमकदार दिख रहा हो और उसका डंठल हरा और ताज़गी भरा हो।

कुछ अन्य टिप्स में शामिल हैं:

  • पकावट देखें: हल्का नरम लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।

  • रंग का संतुलन: हर अंगूर पर समान रंग होना चाहिए।

  • बोटम से खुशबू: हल्की मीठी खुशबू यह संकेत देती है कि अंगूर स्वाद में अच्छा होगा।

No comments:

Post a Comment