Wednesday, 21 January 2026

डिजिटल अरेस्ट का तोड़ आया सामने: एक बटन दबाते ही स्कैमर्स पर लगेगी लगाम, नुकसान की भी होगी भरपाई


  Digital Arrest: देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने इस समस्या से निपटने के लिए ‘किल स्विच’ जैसे अहम उपाय सुझाए हैं। इसके तहत पीड़ित व्यक्ति एक बटन दबाकर तुरंत अपने सभी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन रोक सकेगा, जिससे स्कैमर्स के मंसूबे नाकाम हो जाएंगे।

समिति के मुताबिक, अगर किसी को डिजिटल अरेस्ट या ऑनलाइन धोखाधड़ी की आशंका होती है, तो वह किल स्विच एक्टिवेट कर सकता है। ऐसा करते ही बैंक यूजर के सभी खातों को अस्थायी रूप से फ्रीज कर देंगे, जिससे ठग पैसे निकालने या ट्रांसफर करने में असफल रहेंगे।

इतना ही नहीं, समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि अगर डिजिटल अरेस्ट के दौरान किसी को आर्थिक नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई के लिए एक तय प्रक्रिया बनाई जाए। माना जा रहा है कि इन सिफारिशों पर जल्द अमल हो सकता है। यह कदम डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों के खिलाफ आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

No comments:

Post a Comment