नई दिल्ली:
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरता नजर आ रहा है। अब टूर्नामेंट से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) लगातार टूर्नामेंट से हटने की धमकी दे रहा है, लेकिन इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपना प्लान-बी पूरी तरह तैयार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान सात फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने का फैसला करता है, तो आईसीसी बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल कर सकता है। ऐसे में बांग्लादेश को ग्रुप-ए में पाकिस्तान की जगह खेलने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि बांग्लादेश अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा, जो पहले से उसकी प्रमुख मांग रही है।
आईसीसी की इस रणनीति से टूर्नामेंट की निरंतरता बनी रहेगी और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी संतुलन साधा जा सकेगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से न तो आईसीसी को झुकना पड़ेगा और न ही टूर्नामेंट की साख पर कोई असर आएगा।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के बहिष्कार तक पर विचार किया था। हालांकि, अब तक पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया है और इसे कम से कम शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया है।
अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हटता है, तो यह फैसला न सिर्फ टूर्नामेंट की तस्वीर बदलेगा, बल्कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर भी बड़ा असर डालेगा।
.jpg)
No comments:
Post a Comment