Wednesday, 16 September 2026

बच्चों के साथ पैरेंट्स ने भी दिखाया टैलेंट, सेलिब्रिटीज की मौजूदगी ने बढ़ाई शो की रौनक

 


ग्रेटर नोएडा। Drishti Entertainers द्वारा आयोजित India Next Master Kids Season 5 का भव्य आयोजन ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित Nirvana Hotel में किया गया। इसे बच्चों के लिए आयोजित एक बड़े टैलेंट हंट शो के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शो में बच्चों के लिए Photogenic Face, Modelling, Acting, Dancing और Singing सहित पांच कैटेगरी रखी गई थीं। प्रतिभागी बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी मंच पर आने और प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया।

कार्यक्रम में मुंबई सहित विभिन्न स्थानों से आए फिल्म और टेलीविजन जगत से जुड़े सेलिब्रिटी एवं अतिथि भी मौजूद रहे। शो के डायरेक्टर और internationally renowned fashion choreographer Babla Kathuria ने कार्यक्रम के संचालन और प्रस्तुतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर Founder Chairman Manish Kathuria भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में टीवी अभिनेत्री Simran Sachdeva, टीवी अभिनेता Deep Jaitley, Miss India Meenakshi Chaudhary और Miss India Shriya Thakur सहित कई अन्य प्रमुख अतिथियों ने शिरकत की।

आयोजकों के अनुसार, India Next Master Kids का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment