नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पहाड़ी राज्यों के युवाओं के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकार ने स्थानीय इंजीनियरों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में नौकरी देने का रास्ता खोल दिया है, जिससे क्षेत्रीय रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
इस फैसले के तहत एनएचएआईडीसीएल (NHAIDCL) 64 सिविल इंजीनियरों की भर्ती करेगा, लेकिन यह भर्ती पूरी तरह स्थानीय स्नातकों तक सीमित होगी। यानी केवल पहाड़ी राज्यों के स्थानीय इंजीनियर ही इन पदों के लिए पात्र होंगे।
सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता और गति भी बेहतर होगी। स्थानीय इंजीनियर अपनी भौगोलिक और सामाजिक समझ के कारण इन परियोजनाओं में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह निर्णय पलायन रोकने, स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने और क्षेत्रीय विकास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आने वाले दिनों में अन्य पीएसयू में भी इसी तरह की स्थानीय भर्ती नीति लागू होने की संभावना जताई जा रही
.jpg)
No comments:
Post a Comment