नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के युवा ओपनर अमन मोखाड़े ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी है। विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 122 गेंदों में 138 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिससे विदर्भ ने 22 गेंद रहते 6 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। इस पूरे टूर्नामेंट में अमन की निरंतरता ने उन्हें ‘रन मशीन’ बना दिया है।
25 वर्षीय अमन ने इस सीजन में महज 9 मैचों में 5 शतक जड़ दिए हैं, जो उनकी विस्फोटक फॉर्म और तकनीकी मजबूती को दर्शाता है। खास बात यह है कि यह धमाकेदार पारी उन्होंने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले खेली।
नागपुर में जन्मे अमन ने अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग मशहूर कोच ज्वाला सिंह से ली है, जिन्होंने भारतीय स्टार यशस्वी जायसवाल को भी तैयार किया है। अमन टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ लेग ब्रेक स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी से पहले रणजी ट्रॉफी के शुरुआती चरण में उन्होंने 96.16 की औसत से 577 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल थे। उनकी निरंतर रन-स्कोरिंग ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है और अब उन्हें भविष्य में टीम इंडिया का दावेदार माना जा रहा है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment