
भारतीय योग संस्थान की रोहिणी सेक्टर 25 इकाई नें योग जागरुकता पदयात्रा का आयोजन किया। ये पदयात्रा सेक्टर के कई मार्गों से होते हुए पाकेट 1 में रामानंद जी के निवास पर संपन्न हुई। यहां योग साधको ने भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में जिला प्रधान प्रेमपाल सिंह, जिला मंत्री बलबीर सैनी, जिला संगठन मंत्री फकीरचंद भारद्वाज तथा क्षेत्रीय प्रधान महेश शाह, रोहिणी सेक्टर 25 पाकेट एक की चेयरपर्सन सुमन राजदान कई गणमान्य लोग व केंद्र प्रमुख एवं बड़ी संख्या में साधारण सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। यात्रा के दौरान लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
समापन समारोह में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का सम्मान किया गया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
No comments:
Post a Comment