Friday, 7 August 2026

India and Belgium Explore New Investment Opportunities at Strategic Business Dialogue

 


New Delhi, YOGRAJ SHARMMA: In a significant step towards strengthening economic cooperation between India and Belgium, Mr. Vijay Malik, President of WHRO VZW Belgium, held a high-level meeting with Ms. Babette Desfossez, Commissioner of Flanders Investment & Trade, in New Delhi.

The meeting focused on exploring new opportunities for bilateral investment, trade, and industrial collaboration between Indian businesses and the Flanders region of Belgium. Both sides discussed strategies to encourage Indian enterprises to invest in Belgium while promoting greater investment by Flanders-based companies in India's rapidly expanding industrial and commercial sectors.

A key highlight of the discussions was the exchange of proposals related to mergers, equity participation, joint ventures, and strategic investment partnerships. These initiatives are expected to provide a strong platform for cross-border business expansion, technology transfer, innovation, and long-term economic cooperation between the two countries.

Speaking after the meeting, Mr. Vijay Malik expressed confidence in the growing potential of India–Belgium economic relations.

"India and Belgium share tremendous opportunities for investment and business collaboration. Today's discussions have opened new avenues for investors, entrepreneurs, and industries in both countries. We are committed to promoting sustainable economic growth, innovation, employment generation, and stronger commercial connectivity between India and Belgium," he said.

Ms. Babette Desfossez also emphasized the importance of strengthening partnerships between the Flanders region and Indian industries, highlighting the mutual benefits of increased investment, knowledge sharing, and business cooperation.

The meeting marked an important milestone in reinforcing bilateral trade and investment relations and reflected the shared commitment of both sides to fostering stronger economic ties. It concluded on a positive note, with both delegations expressing confidence that continued engagement would pave the way for new strategic alliances and mutually beneficial business ventures in the years ahead.

The initiative is expected to further enhance investor confidence and create new opportunities for businesses seeking international expansion between India and Belgium.

Media Contact:
Yograj Sharma
Media Coordinator
World Human Rights Organization (WHRO) VZW Belgium

सीतामढ़ी में बनेगा मां सीता शक्ति स्थल, 12 एकड़ में आकार ले रही भव्य परियोजना

 


रामायण फिल्म के ट्रेलर पर उठे सवाल, सेंसर से पहले विशेषज्ञों को दिखाने की मांग

नई दिल्ली, योगराज शर्मा। रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (NSCI), प्रगति मैदान में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान काउंसिल ने "रामायणी सम्मान 2026" के आयोजन, रामायण से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों तथा समसामयिक विषयों पर अपनी जानकारी और विचार साझा किए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय भट्ट (सांसद, नैनीताल एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री), देव दत्त शर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस), डॉ. भारत नागर (सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता), कुमार सुशांत, पितांबर मिश्रा तथा साध्वी प्रज्ञा भारती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

काउंसिल ने बताया कि "रामायणी सम्मान 2026" का आयोजन 19 अगस्त 2026 को काशी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इस समारोह में देशभर से चयनित 28 विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

सीतामढ़ी में बन रहा मां सीता शक्ति स्थल

काउंसिल ने जानकारी दी कि बिहार सरकार द्वारा सीतामढ़ी में 12 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जहां मां सीता (शक्ति स्थल) मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन अप्रैल 2026 में बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है।

रामायण फिल्म के ट्रेलर पर डॉ. भारत नागर की प्रतिक्रिया

मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. भारत नागर ने हाल ही में जारी "रामायण" फिल्म के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह रामायण पर आधारित फिल्म है या महाभारत, क्योंकि उनके अनुसार भगवान श्रीराम का चित्रण पारंपरिक मर्यादा एवं सौम्यता के अनुरूप प्रतीत नहीं होता।

उन्होंने सुझाव दिया कि फिल्म को सेंसर प्रमाणन से पहले रामायण रिसर्च काउंसिल के विद्वानों को भी दिखाया जाए, ताकि यदि कोई तथ्यात्मक या सांस्कृतिक त्रुटि हो तो उसे समय रहते सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में आई फिल्म "आदिपुरुष" को लेकर भी विवाद सामने आए थे और ऐसी परिस्थितियों से बचना आवश्यक है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत न हों तथा नई पीढ़ी तक सही जानकारी पहुंचे।

फिल्म निर्माण से पहले शोध की आवश्यकता: अजय भट्ट

सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि रामायण रिसर्च काउंसिल की स्थापना का उद्देश्य रामायण से जुड़ी प्रमाणिक एवं सही जानकारी समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक विषयों पर फिल्म बनाने वाले निर्माताओं को व्यापक शोध के बाद ही निर्माण कार्य करना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी लोगों तक न पहुंचे।

उन्होंने "रामायणी सम्मान 2026" के लिए चयनित प्रमुख सम्मानित हस्तियों के नामों की भी घोषणा की, जिनमें अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, आर. के. सिंह तथा स्वर्गीय किशोर कुणाल शामिल हैं।

माता सीता के चरित्र को सही रूप में प्रस्तुत करने की अपील

साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि फिल्मों में कई बार माता सीता के चरित्र को कमजोर या असहाय रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जबकि भारतीय परंपरा में माता सीता त्याग, धैर्य, शक्ति और आदर्श नारीत्व का प्रतीक हैं। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से आग्रह किया कि उनके चरित्र का चित्रण गरिमापूर्ण और तथ्यपरक तरीके से किया जाए।

भारतीय संस्कृति के संरक्षण का उद्देश्य

काउंसिल के पदाधिकारियों ने बताया कि "रामायणी सम्मान" का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, रामायण परंपरा और नैतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों तक प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना है।

Monday, 13 July 2026

कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन, अशोक विहार में गरिमामय सम्मान समारोह संपन्न


 नई दिल्ली, योगराज शर्मा श्री राम सेवा संस्थान द्वारा सुरसंगम एंटरटेनमेंट प्रा. लि. एवं वर्ल्ड स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सहयोग से सत्यवती कॉलेज ऑडिटोरियम, अशोक विहार में 'कारगिल विजय सम्मान समारोह' का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। यह समारोह वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय तथा मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 527 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिवारों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र मेहरा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात पूरे सभागार में राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री राजभूषण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने श्री राम सेवा संस्थान एवं सहयोगी संस्थाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सेवा और त्याग की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध के 15 वीर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित परिवारों में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडेय तथा सेना मेडल से सम्मानित मेजर सी. बी. द्विवेदी के परिजन भी शामिल रहे। सम्मान ग्रहण करते समय पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब एक वरिष्ठ नागरिक स्वयं मंच पर पहुंचे और बताया कि सत्यवती कॉलेज के बाहर लगा कार्यक्रम का पोस्टर देखकर वे समारोह में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र कारगिल युद्ध में शहीद हुआ था। सम्मान ग्रहण करते हुए उन्होंने भावुक स्वर में कहा— आपका यह सम्मान मेरे शहीद बेटे के बलिदान को जीवित रखेगा। वर्षों बाद किसी संस्था ने हमारे शहीदों को इतने सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया है।

शहीद पिता के इन शब्दों ने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया। अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं और कुछ क्षणों के लिए पूरा वातावरण मौन होकर शहीदों के प्रति श्रद्धा से भर उठा।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती पूनम भारद्वाज, श्री राजकुमार भाटिया, श्री अशोक गोयल एवं श्री अजय महावर, पार्षद श्रीमती वीणा असीजा, श्री विकेश सेठी, श्री सुशील जोंटी एवं श्रीमती रेनू अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री रोचिका अग्रवाल तथा दिल्ली भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुनील जिंदल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इंडियन आइडल की चर्चित गायिका सलोनी साज़ की विशेष प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। वहीं रश्मि शर्मा, योगेश मलिक, अश्विनी शर्मा, सपना भटनागर वा अन्या गायकों ने देशभक्ति एवं सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह का एक विशेष आकर्षण दिल्ली पुलिस के अधिकारी एवं सुप्रसिद्ध गायक श्री राम मनोहर मिश्रा की ओजस्वी प्रस्तुति रही। अपनी दमदार, मधुर और देशभक्ति से ओत-प्रोत आवाज़ से उन्होंने पूरे सभागार में ऐसा जोश और उत्साह भर दिया कि उपस्थित सभी लोग तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन करते रहे। उनके गीतों ने कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हर श्रोता के हृदय में राष्ट्रप्रेम और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल कर दिया। इंस्पेक्टर प्रभांशु की कविता ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी! इसके अतिरिक्त एनजीओ प्रयास के बच्चों तथा त्रिमोना डांस अकादमी की सुश्री मोनिका भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया।

आए हुए सभी विधायक एवं पार्षदों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सोगो क्योर , श्री आनंद हर्बल कॉस्मेटिक्स इंडिया के अनिल सचदेवा जी ने अपनी कंपनी की तरफ से शहीद परिवार को सौंदर्य उत्पाद उपहार के तौर पर दिया तथा कार 4 यू के रंजीत बब्बर ने भी शहीद परिवार को उपहार भेंट के तौर पर दिया..!

समारोह में कोविड-19 महामारी के दौरान उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री हरीश प्रूथी को विशेष तौर पर सम्मान दिया गया एवं उनके सामाजिक और धार्मिक कार्यो को एक उदाहरन के तौर पर पेश किया गया जिसकी सबने सराहना की! सम्मiन प्राप्त करने वाले अन्य गनमान्य व्यक्ति पंजाब के पूर्व आईजीपी सुरेश शर्मा, दीप्ति शर्मा जोशी, ग्लोबल हेल्थकेयर के निदेशक
आदि रहे..! 

एनडीएमसी की स्टाफ नर्स सुश्री कैरोलिन आर्थर को 'कोविड महामारी के दौरन उनके कामों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं टीवी पत्रकार श्री हरि शर्मा, दीपांशु, सुश्री रिशाली यादव, श्री योगराज शर्मा और हरीश शर्मा को पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभांशु कुमार, संजय वाधवा, अनिल सचदेवा, अजय गोयल, हरीश पंडित, आर. सी. शर्मा, राजेश सिंघल, अतुल खन्ना, प्रेम प्रकाश, ब्रजेश जुनेजा, सैमसन रॉबर्ट, तमो मार्शल आर्ट से रघुवेंद्र, रुचि सरीन, रजनी मिश्रा एवं तृप्ति सहित पूरी आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों, शहीद परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सेवा और वीर सैनिकों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Saturday, 11 July 2026

Receiver of Stolen Mobile Phones Arrested; 22 Stolen Mobiles Recovered by Delhi Metro Police


New Delhi:
In a major breakthrough against mobile phone theft in the Delhi Metro network, a joint team of the Special Staff, Metro and Police Station Kashmiri Gate Metro has apprehended a receiver of stolen mobile phones and recovered 22 stolen mobile handsets, leading to the successful detection of multiple Metro theft cases.

The accused has been identified as Sameer, son of Vakil, a resident of B-263, Gali No. 5, Nehru Nagar, Karawal Nagar, Delhi, with his native village at Khanpur, District Bulandshahr, Uttar Pradesh.

According to the police, the accused was arrested during a raid conducted near Khajuri Chowk, Delhi, on July 10, 2026, following sustained field enquiries, intelligence inputs, and continuous surveillance by the joint police team.

During the search, police recovered 22 stolen mobile phones from his possession. During interrogation, the accused confessed that he had been purchasing stolen mobile phones from habitual thieves operating inside Metro trains and selling them through illegal channels for financial gain.

His disclosure led to the successful detection of the following Metro theft cases:

  • FIR No. 80043354/2026, dated 26.05.2026, under Section 303(2) BNS, Police Station Kashmiri Gate Metro.

  • FIR No. 80029643/2026, dated 19.03.2026, under Section 303(2) BNS, Police Station INA Metro.

  • FIR No. 80001272/2026, dated 05.01.2026, under Section 303(2) BNS, Police Station Shastri Park Metro.

Modus Operandi

Investigations revealed that the accused regularly received stolen mobile phones from thieves targeting Metro commuters. He subsequently disposed of the stolen devices through illegal networks to earn money while concealing the identity of the original offenders and the source of the stolen property.

Further Investigation

Police are continuing their investigation to identify and arrest the thieves supplying stolen mobile phones to the accused, trace additional recoveries, and ascertain his involvement in other similar offences.

Major Success

The operation has resulted in the recovery of a substantial number of stolen mobile phones, the detection of multiple Metro theft cases, and the disruption of a network involved in the disposal of stolen property. The action is expected to strengthen ongoing efforts to curb mobile phone theft in the Delhi Metro system and enhance the safety and security of Metro commuters.

Dr. Anand Dabhi, DCP, Metro, stated that Delhi Metro Police remains committed to ensuring passenger safety through coordinated, intelligence-driven policing and sustained action against criminal networks operating in the Metro system.

Saturday, 4 July 2026

🚨 **FRANCHISE OPPORTUNITY – MEDIA MASTER** 🎥🎤


Start Your Own Online Media Institute in Your District or State!**

क्या आप Education या Media Field में अपना खुद का Brand बनाना चाहते हैं?
**MEDIA MASTER** लेकर आया है **1-Year Online Media Diploma Course** के लिए **State & District Level Franchise Opportunity**.
✅ 100% Online Course
✅ Complete Training & Support
✅ Ready-to-Use Study Material
✅ Low Investment – High Growth Potential
✅ Build Your Own Media Education Brand
🎓 Journalism | Anchoring | Reporting | Video Editing | Digital Media | Social Media | News Production
अगर आप अपने जिले या राज्य में **Online Media Institute** शुरू करना चाहते हैं, तो आज ही हमसे जुड़ें।
📞 **For Franchise & Admission Details**
**MEDIA MASTER**
📱 **7011490810**
**Empower Minds • Build Careers • Create Future Media Professionals**

Monday, 22 June 2026

Grand Father's Day Celebration Organized

 


New Delhi, Yograj Sharma: Vijay Raj Welfare Society (Regd.) organized a grand Father's Day Felicitation and Cultural Program at Muktadhara Auditorium, Gol Market, New Delhi. The event was dedicated to honoring the sacrifices, love, values, and significant role of fathers in family and nation-building. A large number of distinguished personalities from social, religious, administrative, judicial, media, arts, and cultural sectors attended the program.

The event commenced with the traditional lighting of the ceremonial lamp, followed by cultural performances, felicitation ceremonies, live music, and various entertainment activities. The dignitaries highlighted the importance of respecting fathers, preserving family values, and promoting Indian culture and traditions.

The Chief Guests included Mr. Radheshyam Singh (Director, Jetline Couriers Limited), Mr. Mahendra Bhaskar (President, District Karol Bagh), Mahant Varun Sharma Ji (Ancient Hanuman Temple, Yamuna Bazaar), Mahant Suresh Sharma Ji (General Secretary, Connaught Place Ancient Hanuman Temple), and Mr. Dinesh Kumar Gupta (Additional Commissioner of Police, Delhi Police).

Celebrity Chief Guests included internationally renowned magician Samrat Shankar, Bollywood and Punjabi singer Shankar Sahney, and Bollywood actress Manju Sharma, who added glamour and enthusiasm to the event.

Among the VVIP guests were Hari Kishan Gupta, Sanjay Sharma, Satendra Tripathi, Kapil Khanna, Mrs. Chitra Dalal, and Meena Salwan.

The distinguished VIP invitees included Rajinder Kapoor, Prateek Kohli, Rajesh Kumar, Ajay Bhatia, Pradeep Kumar, Omveer Gupta, Vinod Sharma, Atul Tripathi, and senior journalist and President of the World Human Rights Organization (WHRO), Yograj Sharma.

The honored guests included Dr. Bobin Saluja, Hemlata Sharma, Ram Manohar, Dr. Rajesh Chauhan, Sachin Khatana, Bhavana S. Nair, Abhishek Mishra, Radhika Vij Khatri, Rahul Kumar, Michael Paul, and Chirag Srivastava.

The successful execution of the event was made possible through the dedicated efforts of organizing committee members Rajeev Verma, Savita Verma, Neha Dhami Singh, Shekhar Jain, Hemant, Madhu Gupta, Sanjeev Thukral, and Suman Jain Pungaliya.

The organizers expressed their gratitude to all guests, supporters, and participants and reaffirmed their commitment to organizing similar programs in the future to promote social welfare, family values, and cultural awareness.

The event received media coverage from THE 24x7 NEWS UPDATE and Aaj Ki Delhi.

To watch the complete video coverage of the Father's Day Celebration held on June 21, 2026, subscribe to the YouTube channel "THE 24x7 NEWS UPDATE":

https://www.youtube.com/@THE24x7NEWSUPDATE

Tuesday, 16 June 2026

Reality Show “Zindagi Unfiltered” Brings Harjinder Kaur into the Spotlight


New Delhi:
 YOGRAJ SHARMA.  Reality shows today have evolved beyond entertainment, becoming powerful platforms that showcase real-life stories, personal struggles, and inspiring journeys. One such emerging personality gaining attention through the popular reality show “Zindagi Unfiltered” is Harjinder Kaur, popularly known as Har Kaur Cheema.

Zindagi Unfiltered is a reality-based show that focuses on presenting the authentic lives, experiences, and emotional journeys of its participants without scripted drama or artificial presentation. The show highlights individuals from diverse backgrounds, allowing viewers to connect with their struggles, achievements, and inspiring life stories.

Harjinder Kaur has attracted viewers’ attention with her positive outlook, confidence, and impactful personality. She believes that success is not measured solely by achievements but also by an individual’s ability to face challenges and overcome obstacles with determination. This mindset has helped her stand out among fellow participants.

According to media observers, today’s youth are increasingly drawn to personalities who represent authenticity and inspire others through their real-life experiences. Harjinder Kaur is emerging as one such public figure whose journey resonates with audiences seeking motivation and meaningful stories.

Known for her interest in social causes and women’s empowerment, Harjinder Kaur aims to use her growing platform not only for personal recognition but also to spread positive messages within society. She believes that every individual possesses the potential to create a unique identity, provided they have self-confidence and the determination to keep moving forward.

Her increasing presence in the reality entertainment industry suggests that she could establish a significant position in media and public life in the coming years. Her journey serves as an inspiration to young people striving to achieve their dreams despite challenges and setbacks.

Harjinder Kaur’s story reinforces the message that with confidence, determination, and a positive attitude, every challenge can be transformed into an opportunity for growth and success.

Thursday, 28 May 2026

नर्सिंग सेवाओं के आउटसोर्सिंग के विरोध में नर्सों का कार्य बहिष्कार शुरू

 


नई दिल्ली, योगराज शर्मा : केंद्रीय सरकार के चार प्रमुख अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारियों ने नर्सिंग सेवाओं के प्रस्तावित आउटसोर्सिंग के विरोध में 25 मई 2026 से प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

यह आंदोलन ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन (AIGNF) के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। फेडरेशन का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन नर्सिंग कर्मियों की नौकरी की सुरक्षा, पेशेवर सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

फेडरेशन के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर पिछले कई महीनों से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। नर्सिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, धरना-प्रदर्शन किए, ज्ञापन सौंपे तथा सामूहिक अवकाश और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी थी।

AIGNF का आरोप है कि 10 मार्च 2026 को हुई बैठक में सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि नर्सिंग सेवाओं का आउटसोर्सिंग नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद आउटसोर्सिंग की दिशा में कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे नर्सिंग समुदाय में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान भी नर्सिंग स्टाफ मरीजों की देखभाल और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दे रहा है। उनका कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नर्सिंग संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। इसके तहत सामूहिक अवकाश और अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

फेडरेशन ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह नर्सिंग कर्मचारियों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करे और शीघ्र समाधान निकाले, ताकि देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।







Monday, 11 May 2026

आर्य महिला आश्रम में मातृ शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

 


 नई दिल्ली। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय Vijay Raj Welfare Society द्वारा मदर्स डे के अवसर पर आर्य महिला आश्रम ओल्ड एज होम, न्यू राजेंद्र नगर में ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रह रही माताओं को सम्मान, स्नेह और अपनापन देना था। समारोह में माताओं का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया तथा पूरे उत्साह के साथ मदर्स डे मनाया गया।

इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं तिहाड़ जेल के पूर्व अतिरिक्त अधीक्षक अजय भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं World Human Rights Organization के चेयरमैन योगराज शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राम मनोहर सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जादूगर सम्राट शंकर ने अपने शानदार जादुई प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।


कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। बच्चों और युवाओं ने गीत, नृत्य एवं कविताओं के माध्यम से माँ के प्रेम, त्याग और ममता को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। सामाजिक संस्था ‘पंख’ के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा।

समारोह में श्रीमती नेहा धामी, श्री शेखर जैन, डॉ. निधि सलूजा, श्रीमती सविता गुप्ता, हेमंत, विजेंद्र जैन, श्रीमती रितिका अग्रवाल, श्रीमती भावना नायर, श्री विभु, श्री नरेंद्र कुमार, श्रीमती उषा किरण, श्रीमती वीना बजाज, हेमंत सूरज तथा फैशन डिजाइनर मीनू सागर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। Yograj Sharma ने अपने संबोधन में कहा कि माँ केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रही माताओं का सम्मान करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है और विजय राज वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रयास वास्तव में प्रेरणादायक है। इस अवसर पर World Human Rights Organization की ओर से अमित वर्मा, श्रीमती सविता वर्मा, राजीव वर्मा और श्रीमती मधु अग्रवाल को ‘ग्लोबल शांति व मानवता पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजन मे विशेष भूमिका आरकेएस अमित वर्मा की रही।

संस्था के अध्यक्ष राजीव वर्मा व सविता वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रह रही माताओं के जीवन में खुशी और अपनापन लाना था। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी ‘Every Mom Deserves the Best’ की भावना के साथ समाज सेवा के ऐसे आयोजन लगातार करती रहेगी।

 






Friday, 27 March 2026

“हिंदू राष्ट्र पर फिर छिड़ी बहस: अभिनेता अनुपम कपूर का बयान चर्चा में”

 


देश में एक बार फिर “हिंदू राष्ट्र” को लेकर बहस तेज हो गई है। अभिनेता अनुपम कपूर के हालिया बयान ने इस मुद्दे को सार्वजनिक विमर्श के केंद्र में ला दिया है।

अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि दुनिया में 130 से अधिक देश स्वयं को ईसाई बहुल राष्ट्र मानते हैं, 56 देश इस्लामिक राष्ट्र हैं, जबकि कई देश बौद्ध और कुछ कम्युनिस्ट विचारधारा पर आधारित हैं। ऐसे में उन्होंने प्रश्न उठाया कि “भारत हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता?”

इस बयान के बाद सामाजिक और राजनीतिक हलकों में विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ वर्ग इसे भारत की सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर समर्थन दे रहे हैं, तो वहीं अन्य इसे देश के संवैधानिक ढांचे और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के संदर्भ में देख रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का संविधान सभी धर्मों को समान अधिकार देता है और देश की विविधता इसकी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में इस प्रकार के बयान व्यापक बहस और संवाद को जन्म देते हैं, जो लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फिलहाल, यह मुद्दा सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग अपने-अपने विचार खुलकर व्यक्त कर रहे हैं।

*टी बी मुक्त युवा से ही बनेगा टी बी मुक्त भारत: सेहत सही लाभ कई*

 


स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई सेहत श्रृंखला के अंतर्गत सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा टी बी मुक्त भारत के लिए युवाओं के साथ कनावनी गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I

टीबी मुक्त भारत अभियान में युवाओं  का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। यह समूह समाज का सबसे सक्रिय और प्रभावशाली हिस्सा है , और उनकी भागीदारी से टीबी के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है।

*युवाओं का योगदान:*

 *जागरूकता फैलाना*: युवा टीबी के बारे में जागरूकता फैला सकते हैं और लोगों को इसके लक्षणों और उपचार के बारे में शिक्षित कर सकते हैं।

- *समुदाय में बदलाव*: युवा अपने समुदाय में बदलाव लाने के लिए काम कर सकते हैं और टीबी के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

- *टीबी के मरीजों का समर्थन*: युवा टीबी के मरीजों का समर्थन कर सकते हैं और उन्हें उपचार के दौरान प्रेरित कर सकते हैं।

*महिलाओं का योगदान:*

- *परिवार में जागरूकता*: महिलाएं अपने परिवार में टीबी के बारे में जागरूकता फैला सकती हैं और अपने परिवार के सदस्यों को टीबी के लक्षणों के बारे में शिक्षित कर सकती हैं।

- *समुदाय में बदलाव*: महिलाएं अपने समुदाय में बदलाव लाने के लिए काम कर सकती हैं और टीबी के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं।

- *टीबी के मरीजों का समर्थन*: महिलाएं टीबी के मरीजों का समर्थन कर सकती हैं और उन्हें उपचार के दौरान प्रेरित कर सकती हैं।

सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा  टी बी मुक्त भारत अभियान में महिलाओं की भागीदारी के लिए भी सक्रिय प्रयास किया जायेगा I

 टीबी मुक्त भारत अभियान में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए, हमें उन्हें शिक्षित और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। हमें उन्हें टीबी के बारे में जानकारी प्रदान करनी चाहिए और उन्हें अपने समुदाय में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।