ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक कार हादसे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को लेकर नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि युवराज की मौत डूबने से नहीं, बल्कि हार्ट अटैक के कारण हुई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में माना जा रहा था कि कार के नाले में गिरने और पानी भरने की वजह से युवराज की जान गई, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट ने इस धारणा को बदल दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक तनाव, घबराहट और ठंडे पानी के संपर्क में आने से कार्डियक अरेस्ट की संभावना बढ़ गई थी, जिससे उनकी जान चली गई।
घटना की रात युवराज की कार सड़क से फिसलकर नाले में गिर गई थी। परिवार का आरोप था कि रेस्क्यू टीम देरी से पहुंची और उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद यह मामला और संवेदनशील हो गया है, क्योंकि प्रशासन पर लापरवाही के आरोप पहले से ही लग रहे हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment