अमेरिका में प्रस्तावित 500% टैरिफ बिल को लेकर भारत का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इस बीच अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले स्कॉट बेसेंट ने भारत को लेकर बड़ा दावा किया है। बेसेंट ने कहा कि रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ के दबाव में भारत ने न सिर्फ अपनी खरीद कम की, बल्कि अब रूस से तेल लेना पूरी तरह बंद कर दिया है।
बेसेंट के इस बयान का सीधा संकेत यह है कि अगर अमेरिका यह मान चुका है कि भारत ने रूस से दूरी बना ली है, तो भारत पर मंडरा रहा 500% टैरिफ का खतरा टल सकता है। उन्होंने इसे ट्रंप की तथाकथित ‘टैरिफ डिप्लोमेसी’ की सफलता बताया।
हालांकि हकीकत इससे अलग है। जानकारों के मुताबिक भारत ने न तो रूस से तेल खरीदना बंद किया है और न ही इसमें कोई बड़ा बदलाव किया है। ऐसे में बेसेंट का दावा तथ्यात्मक रूप से सही नहीं माना जा रहा। लेकिन अगर वाशिंगटन इस दावे को स्वीकार करता है, तो भारत के खिलाफ 500% टैरिफ जैसे कड़े कदम उठाने की जरूरत अमेरिका महसूस न करे—यही इस बयान का सबसे बड़ा राजनीतिक और कूटनीतिक संकेत है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment