Monday, 19 January 2026

शादी की तस्वीरें वायरल: दुल्हन से ज्यादा चर्चा में रहीं मरियम के कपड़े


  नई दिल्ली। शादी की तस्वीरें  पर सामने आते ही दुल्हन से ज्यादा उसकी सास मरियम का पहनावा चर्चा का विषय बन गया। समारोह की तस्वीरें वायरल होते ही फैशन प्रेमी और यूजर्स उनके आउटफिट पर खुलकर अपनी राय देने लगे।

मेहंदी की रस्म में मरियम पीले-हल्के पाउडर शेड के लहंगे में नजर आईं, जिसे उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी और मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। उनका लुक शाही और सादगी भरा बताया गया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

वहीं शादी के दिन मरियम ने मिंट ग्रीन रंग की पारंपरिक पोशाक चुनी, जिसमें वह बेहद आकर्षक दिख रही थीं। हल्के कढ़ाई वाले इस आउटफिट को उन्होंने हैवी नेकपीस और चूड़ियों के साथ पूरा किया।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि मरियम का स्टाइल बेहद क्लासी था और उन्होंने दुल्हन को कड़ी टक्कर दी। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि दोनों लुक आधुनिकता और परंपरा का बेहतरीन मेल थे।

No comments:

Post a Comment