Monday, 16 February 2026

मासूम बेटी से बीच सड़क मजदूरी और मारपीट कावायरल, मुजफ्फरपुर की बताकर शेयर; जांच में जुटी पुलिस


  एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कथित तौर पर मासूम बच्ची की पीठ पर ईंटें लदवाकर उससे जबरन काम कराती और थप्पड़ मारती नजर आ रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम प हैंडल से शेयर किया गया है। दावा किया जा रहा है कि घटना बिहार केकी है और महिला अपने पति से आपसी रंजिश का गुस्सा बच्ची पर निकाल रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची रोते हुए सड़क पर ईंटें ढो रही है, जबकि महिला उसे बार-बार थप्पड़ मारती दिखाई देती है। आसपास मौजूद लोग इस दौरान मूकदर्शक बने नजर आते हैं। इस दृश्य ने इंटरनेट यूजर्स को आक्रोशित कर दिया है। कई लोगों ने महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और स्थानीय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने वायरल क्लिप का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

बाल अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि सही पाया जाता है तो यह गंभीर बाल उत्पीड़न का मामला है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment