Friday, 16 January 2026

एक छत के नीचे पति-पत्नी और तीसरी साथी: 20 साल बाद बदली रिश्तों की परिभाषा


 रिश्तों में वफादारी की पारंपरिक सोच को चुनौती देते हुए सेंट क्लाउड में रहने वाले एक दंपति ने अपनी शादी में तीसरी महिला को शामिल कर सबको चौंका दिया है। 47 वर्षीय रॉबिन और उनके 43 वर्षीय पति क्रिस्टोफर एलेसिच की शादी को 20 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से ‘पॉलीमोरी’ लाइफस्टाइल अपनाई है।

पॉलीमोरी में एक विवाहित जोड़ा सहमति से अपने रिश्ते में एक या अधिक लोगों को शामिल करता है। रॉबिन और क्रिस्टोफर का कहना है कि यह फैसला उनकी शादी को बचाने के लिए नहीं, बल्कि उसे और मजबूत बनाने के लिए लिया गया।

उनके मुताबिक, इस सफर की शुरुआत 2011 में हुई। शादी के पहले नौ साल वे सामान्य दंपति की तरह रहे, लेकिन जब उनकी एक महिला मित्र उनके साथ रहने आई, तब उन्होंने अपने रिश्ते के दायरे को बढ़ाने पर विचार किया। इसके बाद से वे अब तक तीन गंभीर रिश्तों में रह चुके हैं, जिनमें दूसरी महिला को उनकी शादीशुदा जिंदगी में बराबर की जगह दी गई।

रॉबिन का कहना है कि लोग अक्सर पॉलीमोरी को सिर्फ शारीरिक संबंधों से जोड़ देते हैं, जो गलत है। उनके अनुसार, यह भावनात्मक जुड़ाव, भरोसा और साझा जीवन के बारे में है।

वर्तमान में दोनों एक डेटिंग ऐप भी चला रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसे रिश्तों को निभाने के लिए खुली बातचीत, ईमानदारी और पहले से तय सीमाएं बेहद जरूरी हैं।

रॉबिन कहती हैं, “अगर आप अपनी असुरक्षाओं पर बात करते हैं और चीजें साफ रखते हैं, तो जलन और गलतफहमियां पैदा नहीं होतीं।”

No comments:

Post a Comment