Monday, 19 January 2026

शनि की साढ़ेसाती में चमकेगी किस्मत, जनवरी में 5 राजयोग बनाकर इन राशियों को बनाएंगे धनवान


 नई दिल्ली: मीन राशि में शनि के गोचर के चलते वर्तमान समय में मेष, कुंभ और मीन राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव देखा जा रहा है। यह समय कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, लेकिन ज्योतिषाचार्य पंडित दयानाथ मिश्र के अनुसार, जनवरी के इस सप्ताह में बन रहे विशेष ग्रह योग इन राशियों के लिए सौभाग्य और लाभ लेकर आएंगे।

शनि की साढ़ेसाती जीवन में देरी, बाधाएँ और मानसिक तनाव लाने के लिए जाना जाता है। इस समय लोग कई बार अपने प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं पाते। लेकिन सही ग्रह योग बनने पर यह संकट का समय अचानक अवसर में बदल सकता है।

पंडित दयानाथ मिश्र का कहना है कि इस सप्ताह में कुछ ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से मेष, कुंभ, मीन, कन्या और वृषभ राशियों के लिए लाभदायक योग बनाएगी। यह योग धन, नौकरी या व्यापार में वृद्धि, निवेश के अच्छे अवसर और पारिवारिक सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

No comments:

Post a Comment